खमढोड़गी जलाशय कांकेर – छत्तीसगढ़ का नया बैम्बू राफ्टिंग एडवेंचर स्पॉट
🔹 परिचय
छत्तीसगढ़ के खूबसूरत कांकेर जिले में स्थित खमढोड़गी जलाशय अब तेजी से एक नए पर्यटन और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। शांत नीले पानी, हरे-भरे जंगलों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे होने के वजह यह जलाशय पहले से ही पिकनिक स्पॉट एवं शूटिंग के लिए मशहूर है लेकिन अब यहां बैम्बू राफ्टिंग (Bamboo Rafting) की भी शुरुआत हो चुकी है, जो स्थानीय युवाओं और यात्रियों के लिए नया रोमांच लेकर आई है।
🏞️ खमढोड़गी जलाशय का परिचय
खमढोड़गी जलाशय कांकेर शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह बांध न केवल सिंचाई और जल संरक्षण का प्रमुख स्रोत है, बल्कि अब इसे इको-टूरिज्म (Eco-Tourism) के रूप में विकसित किया जा रहा है।
यहाँ का वातावरण बेहद शांत, स्वच्छ और प्राकृतिक है — पक्षियों की चहचहाहट, ठंडी हवा और जलाशय का नीला पानी हर पर्यटक को सुकून देता है।
🚣 बैम्बू राफ्टिंग (Bamboo Rafting) – रोमांच और परंपरा का संगम
खमढोड़गी जलाशय की सबसे खास बात है बैम्बू राफ्टिंग एडवेंचर। यहाँ स्थानीय लोग पारंपरिक बांस के डंडों से इको फ्रेंडली नाव जैसी राफ्ट बनाते हैं, जिस पर सवार होकर आप जलाशय के शांत साफ पानी पर धीरे धीरे नाव पर तैरते हुए बीचों-बीच घूमकर हवा की सरसराहट और पक्षियों के चहचहाहट की आवाज के साथ प्रकृति को करीब से अनुभव कर सकते हैं।
👉 यह अनुभव एक साथ रोमांचक (adventurous) और सांस्कृतिक (cultural) दोनों है।
👉 पर्यटक यहां प्रकृति के बीच समय बिताने, फोटोग्राफी करने और स्थानीय संस्कृति को महसूस करने आते हैं।
👉 बैम्बू राफ्टिंग पूरी तरह से सुरक्षित है, और स्थानीय गाइड यात्रियों की सहायता करते हैं।
🌅 यहाँ क्या-क्या देख सकते हैं
• झील के किनारे से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य
• पहाड़ियों से घिरा हरा-भरा प्राकृतिक वातावरण
• पहाड़ो में 700 मीटर ट्रैकिंग सुविधा
• रॉक पेंटिंग (शैलचित्र) की कलाकृति
• जल संरक्षण का कार्य
• आसपास छोटे-छोटे जलप्रपात
• राफ्टिंग फोटोग्राफी और पिकनिक का आनंद
• स्थानीय ग्रामीण जीवन और पारंपरिक आतिथ्य
⛰️ जंगल मैनेजमेंट
रोफरा ग्राम खमढोड़गी में वन प्रबंधन के लिए सरकार से सीएफआर का पत्र मिला है। इसलिए यहां के स्थानीय समुदाय को वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए शामिल किया है जैसे - यहां के पारंपरिक चिकित्सा, पर्यटन,जल संरक्षण, वन संसाधन और कृषि के साथ साथ जंगल प्रबंधन इत्यादि इन चीजों को ध्यान केंद्रित किया है। और ग्राम खमढोड़गी में इस वन प्रबंधन के लिए वन प्रबंधन समिति भी बनाई गई हैं।
📍 कैसे पहुँचे
निकटतम शहर: कांकेर (10 किमी)
कैसे जाएं: कांकेर से ऑटो, बाइक या टैक्सी के माध्यम से आसानी से पहुँचा जा सकता है।
निकटतम रेलवे स्टेशन: जगदलपुर या रायपुर
निकटतम हवाई अड्डा: रायपुर (राजधानी से कांकेर तक लगभग 4–5 घंटे की दूरी)
🕐 घूमने का सही समय
खमढोड़गी जलाशय घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है।
इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है तथा पानी का स्तर राफ्टिंग के लिए उपयुक्त होता है।
🍃 पर्यावरण और स्थानीय योगदान
यहाँ की बैम्बू राफ्टिंग पहल स्थानीय युवाओं द्वारा शुरू की गई है, जिससे गांव के लोगों को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिल रहा है।
यह क्षेत्र अब छत्तीसगढ़ सरकार के ग्रामीण पर्यटन विकास अभियान का हिस्सा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
📸 फोटोग्राफी स्पॉट
झील के बीच बैम्बू राफ्ट पर फोटो
आसमान में उड़ते पक्षियों के साथ रिफ्लेक्शन शॉट
हरे पहाड़ों और नीले पानी का पैनोरमिक व्यू
💬 निष्कर्ष
अगर आप छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक सुंदरता और एडवेंचर दोनों का अनुभव करना चाहते हैं, तो खमढोड़गी जलाशय कांकेर आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है।यहाँ की बैम्बू राफ्टिंग, प्राकृतिक सुकून और स्थानीय संस्कृति आपके ट्रैवल अनुभव को यादगार बना देगी।





0 टिप्पणियाँ
please do not enter any spam link in the comment box