होनहेड (कटुलकासा) जलप्रपात

होनहेड (कटुलकासा) जलप्रपात 

 बस्तर संभाग के कोंण्डागाँव जिला का एक ऐसा विकासखंण्ड  केशकाल जो नदी,पहाड , झरना , दर्शनीय स्थल एवं पर्यटन स्थल से परिपुर्ण  है। आज हम केशकाल विकासखण्ड के होनहेड ग्राम पंचायत के कटुलकासा जलप्रपात के बारे बताने वाले है। ग्राम पंचायत  होनहेड से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर घने जंगल की सुन्दर वातावरण में कटुलकासा जलप्रपात स्थित है जो बारहामासी झरना है, और बारिस के मौसम में तो इस झरना की क्या ही बात करे इस मौसम में झरना भारी पानी के तेज बहाव से उपर से झर - झर झरती पानी बहूत ही अदाकारी   एवं आकर्षित लगता है इसकी ऊँचाई 80 फीट के करीब है यह झरना अभी भी लोगों से अन्भिग्य है और यह पर्यटन के दृष्टि से यह एक आकर्षण स्थल के रुप में विकसित हो रहा है


यहाँ कैसे पहुँचे

अगर आप छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से होनहेड पहुँचना चाहते है तो आपको रायपुर, धमतरी, कांकेर ,केशकाल से गुजरते हुए बटराली तक 176 km NH-30 से सफर तय कर करके बटराली से बाएं दिशा की 13 किलोमीटर सफर तय करके होनहेड पहुँच सकते है।

अगर आप जगदलपुर से आते है तो आपको जगदलपुर, बस्तर ,कोंण्डागाँव, फरसगाँव से गजरते हुए बटराली तक 128km NH -30 से सफर तय करके बटराली से दाएं दिशा की ओर 13 km सफर तय करके होनहेड पहुँच सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ